फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक की मौत, जहर खिला हत्या किए जाने की आशंंका

Tue, 06 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से मित्र के बुलाने पर निकला युवक अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिचित की सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने जहर खिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पल्हरी निवासी राहुल सिंह ने बताया कि उसका भाई अमित सिंह (42) सोमवार शाम घर पर थे। तभी किसी मित्र ने फोन कर बुलाया तो घर से चले गए। तिंदवारी रोड गल्ला मंडी के पास देर शाम अचेत अवस्था में पड़े मिले।
सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर में कोई चोटें नहीं मिली हैं। भाई ने आशंका जताई है कि उसे जहर देकर मारा गया है। अमित गाड़ी चलाते थे। वर्तमान में उनकी गाड़ी एसडीएम के यहां लगी है। घर में पत्नी राखी सिंह व एक पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि नशे के लती थे, शराब के नशे में सड़क किनारे पड़े मिले थे। उन्हें पुलिस ने घर भेजा था, घर में हालत बिगड़ने पर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें