बांदा। ग्राम पंचायत बेनामऊ के महेंड पुरवा के ग्रामीणों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नाले पर पुलिया और सीसी रोड बनाने की मांग की।
विनोद कुमार, रवि यादव और पूर्व प्रधान रामदास वर्मा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान मांगा। ग्रामीणों ने बताया कि अहिरण पुरवा से स्कूल और मुख्य मार्ग तक पहुंचने का यही रास्ता है। गांव के बीच से नाला गुजरने से मार्ग ऊबड़-खाबड़ है।
बारिश में जलभराव और कीचड़ से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व किसानों को निकलने में परेशानी होती है। वाहनों का आवागमन भी बाधित होता है। कृषि कार्य के लिए आने-जाने में भी दिक्कत आती है।
ज्ञापन देने वालों में दुर्गेश कुमार, सुरेश चंद्र, शेषनारायण, गणेश, विजयपाल, रामलाल यादव, धर्मेंद्र कुमार, रोहित, विपिन, शिवबली, रामहित, रामराज, अमन मिश्रा, कमलेश कुमार, गोवर्धन और धीरज कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।