फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
Youth dies in collision with overloaded truck - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/बदौसा। नेशनल हाईवे पर तुर्रा पुल के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार रोड रोलर चालक को ओवर लोड बालू के ट्रक ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस पर सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नरैनी रोड शिवपुरी निवासी छत्रपाल उर्फ पप्पू (27) पुत्र गुलाब चित्रकूट के सूरज कुंड में बन रही सड़क में रोड रोलर (सड़क का बेलन) चालक था। दो दिन पूर्व घर आया था। शनिवार की देर शाम बाइक पर अकेले वापस जा रहा था।
तुर्रा पुल के पास सामने से आ रहे ओवर लोड ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और छत्रपाल को रौंदता हुआ भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि छत्रपाल उनका सबसे बड़ा बेटा था। अपने पीछे पत्नी रेखा व 3 बच्चे छोड़ गया है। उधर, घटना के 24 घंटे बाद रविवार को देर शाम बदौसा थानाध्यक्ष सभाजीत पटेल ने बताया कि दुर्घटना के बारे में मृतक के परिजनों से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
वाहन की टक्कर से संस्कृत विद्यालय के छात्र की मौत हो गई। कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी देवी प्रकाश (20) पुत्र कृष्ण कुमार रविवार को दोपहर बाइक से कमासिन खाद लेने गया था। घर लौटते समय गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। परिजनों ने बताया कि मृतक एकलौती संतान थी। चित्रकूट स्थित संस्कृत विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें