फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव में प्रवासी मजदूर धीरज उर्फ गुल्लू (22) पुत्र सोनेलाल की शनिवार की रात जहर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां सुशीला ने आरोप लगाया कि शराब में जहर पिलाकर उसके पुत्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन

मां ने बताया कि धीरज दिल्ली में पत्थर घिसाई का काम करता था। दो दिन पूर्व घर आया था। घटना के वक्त शराब पिए था। मां के मुताबिक धीरज बाइक पर खाद लेने कमासिन गया था। साथ में वह भी थी। लेकिन उसे ओझा नगर में उतार दिया था। शनिवार की शाम वह घर लौटा तो उसकी हालत खराब थी। उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया कि धीरज ने दो साल पूर्व दिल्ली में ही पसंदीदा शादी बिहार निवासी तन्नो से की थी। करीब सालभर से तन्नो अपने मायके में है। धीरज उसे गांव लाना चाहता था, लेकिन वह यहां नहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर पत्नी से मनमुटाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें