फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यमुना नदी में नहा रहे युवक की डूबकर मौत हो गई। उधर, मंगलवार को केन नदी में डूबे 9 वर्षीय बालक का शव 17 घंटे बाद मिला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के गड़ी पुरवा (लोमर) निवासी नीरज सोनकर (30) पुत्र रामकुमार बुधवार को दोपहर भैंस चराने गया था। तभी यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसल जाने पर वह डूब गया। चरवाहों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। चिल्ला पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर शव को बरामद कर लिया।
मृतक के दो पुत्रियां हैं। उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित केन नदी में डूबे नाना और दो नातियों में दूसरे नाती आशिक (9) का शव बुधवार को पुलिस ने लगभग दो किलोमीटर दूर बरामद किया। गौरतलब है कि आशिक अपने भाई आर्यन (7) और नाना शिव प्रसाद (55) के साथ मंगलवार को केन नदी नहाने गया था। तभी तीनों डूब गए थे। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने शिव प्रसाद और आर्यन का शव बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें