फोटो 08 सीकेटीपी 15 जितेंद्र कुमार फाइल फोटो। आर्काइव।
मानिकपुर (चित्रकूट)। इंद्रानगर मोहल्ले में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। पैर फिसलने से घर की पानी की टंकी में गिरने से युवक की डूबकर मौत हो गई।
इंद्रानगर निवासी जितेंद्र गुप्ता (44) सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह आंगन में पानी की टंकी में गिर गए। मां ने उन्हें टंकी में गिरा देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।
एंबुलेंस से सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।