लोकसभा में सांसदों के निलंबन की कार्रवाई के विरोध में युवक कांग्रेस ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाना है। बुंदेलखंड युवक कांग्रेस इसकी निंदा करता है। भाजपा सरकार अपने चहेतों को बचाना चाहती है। सांसदों के निलंबन की जवाबदेही से केेंद्र सरकार बच नहीं सकती।
युवक कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से मांग की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और निलंबन वापस कराएं। ज्ञापन देने वालों की अगुवाई युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुतैबा जमां खां ने की।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित समेत युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष सैय्यद अल्तमश, रफत खां गोगा, राज कुमार गर्ग, सुखदेव गांधी, निहाल खां, मोनिस खां, दिलशाद, शब्बीर सौदागर, कामता प्रसाद, शीतल प्रसाद, रमेश खेंगर इत्यादि शामिल रहे।