बांदा। हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र रोहित
की आत्महत्या के मामले में बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस ने केंद्रीय
मंत्री स्मृति ईरानी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया।
स्टेशन
रोड पर युवा कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव कुतैबा जमा खां की अगुवाई में
पुतला जलाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की भूमिका इस मामले में
संवेदनहीन है।
मृतक छात्र के परिजनों को कोई मदद नहीं दी गई।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस्तीफा दें। साथ ही केंद्रीय मंत्री बंडारू
दत्तात्रेय और विश्वविद्यालय के वीसी भी इस्तीफा दें।
पुतला दहन
में शाकिर मंसूर, मोहम्मद आशिक, शब्बीर सौदागर, राममिलन पटेल, राधे श्याम
खेंगर, शोएब रिजवी, कुलदीप मिश्रा, जहांगीर, राकेश प्रजापति इत्यादि शामिल
रहे।