बांदा। शहर के कनवारा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने युवा चौपाल अभियान कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देश पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गांव-गांव में युवा चौपाल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में 300 स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा का लक्ष्य है कि गांव-गांव जाकर मोदी और योगी सरकार की योजनाओं को युवाओं के बीच चौपाल लगाकर बताया जाए। चौपाल में युवाओं से सुझाव भी लिए जाएंगे, जिससे युवाओं की समस्याओं का समाधान कराया जा सके। 25 फरवरी से युवा चौपाल युवाओं का पंजीकरण भी कराया जाएगा। युवा चौपाल में सांसद, विधायकों एवं अन्य जनपद जनप्रतिनिधियों से युवाओं का संवाद भी करवाया जाएगा। (संवाद)