बांदा। लोकतंत्र के उत्सव में तमाम युवाओं ने पहली बार अपने मत का प्रयोग कर जश्न मनाया। सुबह से ही ऐसे युवा मतदान के लिए उत्सुक दिखे। जिन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वाथ्य के अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग किया।
लोकसभा चुनाव के इस संग्राम में उतरे राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजर शुरू से युवा मतदाताओं पर टिकी रही। आज मतदान के दिन पहली बार अपने वोट की चोट करने युवा कड़ी धूप में बूथ पर पहुंचे।
बांदा के जीआईसी मतदान केंद्र पर पहुंचीं कशिश व तेजल, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज मतदान केंद्र से वंदना सिंह और गोयरा मुगली से सादमा ने बताया कि शिक्षा, रोजगार, स्वाथ्य के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं अतर्रा से आरती तिवारी ने बताया कि उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर पहली बार मदतान किया है।