फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पार्टियों के नाम पर युवाओं को बनाया जा रहा नशे का आदी

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपते एबीवीपी के पदाधिकारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। रात की पार्टियाें में युवाओं को बरगलाया जा रहा है। उनको नशे के चंगुल में फंसाया जाता है, जिससे उनके भविष्य, संस्कृति व संस्कार को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री कार्तिकेय गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र में कही। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने समाजसेवियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
पत्र में पदाधिकारियों ने बताया कि कई माह से शहर में रात में पार्टियां आयोजित की जा रही हैं। युवाओं, छात्र-छात्राओं को नशे के गर्त में ढकेला जाता है। पाश्चात्य सभ्यता की दुहाई देकर शराब व मादक पदार्थ परोसे जाते हैं, जो उनका भविष्य, संस्कृति व संस्कार को नष्ट कर रहा है। मांग की कि ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जिससे देश का भविष्य सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री दिव्यांशु मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष डॉ नवीन पांडेय, सुनील सक्सेना, सुधांशु चौहान, शालिनी पटेल, स्वतंत्र साहू, सुभाष त्रिपाठी, अनामिका बेदी, अनामिका गुप्ता, रजत त्रिवेदी, श्लोक द्विवेदी, वंश गुप्ता, वेदांत सोनी, शिवशंकर तिवारी, कुशल दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें