अतर्रा। नवजात बेटे की छठी के कार्यक्रम रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर हत्या के मामले में आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अतर्रा कस्बे के राजनगर मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय विकास वर्मा और उसके छोटे भाई 24 वर्षीय आशीष वर्मा के बीच शुक्रवार रात रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया गया कि आशीष के घर 10 दिन पहले पुत्र का जन्म हुआ था और उसी की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के लोग जश्न में शामिल थे। गुस्से में आशीष ने ईंट उठाकर विकास के सिर पर वार करने के बाद लाठी-डंडों से भी हमला किया था, जिससे विकास गंभीर घायल होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।