फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अबतक नहीं मिली यमुना में छलांग लगाने वाली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव कठार की युवती की दूसरे दिन भी नदी में तलाश जारी रही। पीएसी फ्लड कंपनी, गोताखोरों की मदद से नदी का तकरीबन 25 मीटर की एरिया खंगाला गया, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के गांव कठार निवासी शिवकुमार यादव की पुत्री संगीता (18) ने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे दादौं घाट स्थित यमुना पुल से छलांग लगा दी थी। उसने एक सुसाइड नोट भी पुल पर अपने सामान के साथ छोड़ा था। दोपहर बाद से 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी उसका नदी में कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस व पीएसी फ्लड कंपनी नदी में उसकी खोज कर रही है। बता दें कि घर में खाना बनाने को लेकर कामचोर कहने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें