फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुआ और भतीजी ने की खुदकुशी, दोपहर में सुनी थी झगड़े की आवाजें; परिजनों का कुछ भी कहने से इनकार

Sun, 15 Jun 2025 02:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा के पैलानी थाना इलाके के एक गांव में बुआ और भतीजी ने खुदकुशी कर ली। दोनों किशोरियों के परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक घर में शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बुआ और भतीजी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों के मुताबिक, दोपहर में घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पैलानी थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शाम को वह हैंडपंप से पानी भरने गई थी। वहां से लौटकर घर आईं तो बेटी (16) और रिश्ते की भतीजी (14) घर के कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से लटकी मिलीं। 

कमरे का दरवाजा खुला था। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह, नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, एसआई सुरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच कराई। 
विज्ञापन


वह खुदकुशी का कारण नहीं बता पाईं। पिता मजदूरी करते हैं। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ी थी। कक्षा 10 तक पढ़ी थी। उधर, दूसरी किशोरी के पिता ने बताया कि वह पैलानी में मकान के लिए बरसाती पन्नी लेने गए थे। लौटकर आए तो बेटी ने खाना दिया। 
विज्ञापन

खाना खाने के बाद किशोरी आ गई। उसन फ्रिज का पानी पीने के लिए मांगा। पानी पीकर बेटी को अपने घर ले गई। वहीं दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पारिवारिक रिश्तों में प्रीति बुआ और जमीला भतीजी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें