फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में लटका मिला युवक का शव

Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवक का शव घर के अंदर पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तिधाम मोहल्ला निवासी मोहित सैनी (26) मंगलवार की रात घर में अकेला था। मां मीना बहन सविता के घर सर्वोदय नगर गई थीं। मां ने बुधवार सुबह फोन लगाया तो बेटे से बात नहीं हो सकी। इससे परिजन मौके पर पहुंचे। कुंडी अंदर से बंद होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मोहिता का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मौसेरे भाई ज्ञानू ने बताया कि रात में मोहित मौसी के घर खाना खाने के बाद निकला था। रात साढ़े 10 बजे तक बलखंडी नाका मोहल्ले में उसे देखा गया। उसने यह कदम क्यों उठाया उसे पता नहीं है। वह अपनी मां के साथ फूल बेचने में हाथ बंटाता था। साथ ही एक निजी आवासीय विद्यालय में चौकीदारी करता था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें