फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली चोरी मिलने पर युवक ने जांच दल से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। बिजली चोरी की जांच को गई टीम से एक व्यक्ति ने अभद्रता व मारपीट की। जेई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बड़ा बकाएदार है और मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी कर हा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अवर अभियंता निर्मल कुशवाहा ने बताया कि वह संविदा कर्मी जसवंत, परनेश, रामनरेश, रामप्रकाश गर्ग, संजय सिंह के साथ जांच करने करतल क्षेत्र के बाबूपुर गांव गए थे। यहां ओमप्रकाश उपाध्याय के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई।
मीटर की सर्विस केबल काटकर वह विद्युत चोरी कर रहा था। उस पर 43930 रुपये बिल भी बकाया है। उसे चेतावनी देने के बाद विद्युत पोल से लाइन काटने लगे। तभी ओमप्रकाश का पुत्र अज्जू टीम से भिड़ गया। अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं लाठी-डंडों से ट्रांसफार्मर को क्षति ग्रस्त करने का प्रयास किया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें