फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑपरेशन के चौथे दिन युवक की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 22 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। आंत की समस्या के चलते निजी अस्पताल में भर्ती युवक की ऑपरेशन के चौथे दिन हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के चिल्ला रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में गिरवां थाना क्षेत्र के छितारीपुरवा निवासी 26 वर्षीय अतुल राजपूत को आंत की समस्या होने पर भर्ती कराया गया था। 17 मई को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया था। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही थी लेकिन बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामा रामदुलारे ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण अतुल की जान गई है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है और अस्पताल की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें