फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जहर से मौत, हत्या का आरोप

Sun, 30 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की मां व भाई ने साथियों पर जबरन जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से बहनों को रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शुकलन टोला निवासी विनोद कुमार (23) पुत्र कल्लू प्रसाद को जहर खाने के कारण 28 अगस्त को सुबह जिला अस्पताल लाया गया था। दो दिन तक जिला अस्पताल में इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होने पर रविवार को डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे कि रास्ते में विनोद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया। उधर, मृतक की मां खल्लो व भाई मुन्ना ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि विनोद कसबे में एक मिठाई की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन


इसी दुकान में काम करने वाले दो साथियों ने उसे जहर खिला दिया। शुक्रवार की सुबह उसे बाइक पर लादकर लाए और घर के बाहर डालकर चले गए। होश आने पर विनोद ने अपनी छोटी बहन ज्ञाना को साथियों द्वारा पीटने की जानकारी दी थी।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उधर, नरैनी कोतवाली के उपनिरीक्षक वीके सिंह का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। मृतक की मां और भाई द्वारा साथियों पर जहर खिलाने के लगाए गए आरोप के बारे में उप निरीक्षक ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें