फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान दी

Thu, 14 Sep 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानसिक रोगी युवक ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी सलवंत वर्मा (42) ने बुधवार को दोपहर अतर्रा रेलवे प्लेटफार्म नंबर-2 पर मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने देखा तो उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया।
वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सलवंत के जीजा शिवकरन ने बताया कि वह मानसिक रोगी था। उसका इलाज चल रहा था। घर से किसी काम से वह अतर्रा आया था। यहां उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि घायल अवस्था में उसे अतर्रा जीआरपी सिपाहियों ने बांदा जिला अस्पताल भेजा था। वहां उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें