फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फर्जी जॉब कार्ड बनाकर धनराशि हड़पने का आरोप

Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खप्टिहाकलां में फर्जी लोगों के जॉब कार्ड बनाकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य नूरजहां, सुशीला, मोहम्मद कासिम, शब्बीर अहमद, लोकेश ने कहा कि खप्टिहा कलां ग्राम पंचायत में 978 जॉबकार्डों में धनराशि भेजी जा रही है। जबकि खंती खोदाई का काम करने वाले मात्र सौ परिवार होंगे।
कई ऐसे हैं, जिन्होंने मिली भगत से फर्जी जॉब कार्ड बनवा लिए हैं और सरकार को चूना लगाया जा रहा है। शपथ पत्र के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच, रिकवरी, ग्राम पंचायत की खुली बैठक में निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें