फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक घायल

Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर बीटेक बेरोजगार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने टीटीई पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। उधर, सीएचसी से जिला अस्पताल लाने को उसे एंबुलेंस भी नहीं मुहैया कराई गई। शहर के बिजलीखेड़ा निवासी योगेंद्र वर्मा (22) पुत्र चुनूबाद बीटेक की पढ़ाई के बाद जाब की तैयारी कर रहा है। बुधवार को सुबह वह अपनी बुआ के गांव पिपरहा पुरवा (अतर्रा) जाने के लिए बांदा रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन-मानिकपुर संपर्क क्रांति ट्रेन के जनरल कोच में सवार हो गया।
विज्ञापन


योगेंद्र का कहना है कि उसके पास डिंगवाही स्टेशन तक का साधारण टिकट था। खुरहंड व अतर्रा स्टेशन के बीच कोच में तीन टीटीई आए और उससे टिकट मांगा। अतर्रा तक का टिकट न होने पर उससे एक हजार रुपये जुर्माना मांगा। उसने फोन पर अपने भाई योगेश से जुर्माना की रकम लाने को कहा। योगेंद्र ने रुपये लेकर अतर्रा रेलवे स्टेशन में मिलने का भरोसा दिलाया। योगेंद्र के मुताबिक इसी बीच टीटीई ने उसे धक्का देकरे ट्रेन से नीचे गिरा दिया। योगेंद्र को बाइक से सीएचसी अतर्रा लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस नहीं दी गई। किराए की मैजिक टेंपो से उसे जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें