फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन में योगासन एवं प्राणायाम के महत्व पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंडियन योग एसोसिएशन यूपी स्टेट चैप्टर कमेटी के आह्वान पर रविवार को चित्रकूटधाम मंडल की वर्चुअल बैठक हुई। मानव जीवन में योगासन एवं प्राणायाम का महत्व और कोरोना काल में इसका प्रभाव पर चर्चा की गई। अध्यक्षता अमरजीत यादव ने की।
विज्ञापन

बैठक में बांदा, कर्वी, महोबा, हमीरपुर के अतिथियों ने भाग लिया। हमीरपुर से डॉ. मनोज त्रिपाठी, शिव प्रकाश गुप्ता, महोबा से गणेश प्रसाद दीक्षित, प्रेमचंद्र सोनी, विनोद पटेरिया, सुशील गुप्ता व बांदा से डॉ. ऐश्वर्य माहेश्वरी, रमेश राजपूत, रामप्रकाश याज्ञिक, कर्वी से अरविंद शिव हरे, अरुण श्रीवास्तव ने विचार रखे। डॉ. अमरजीत यादव ने मानव जीवन में योगासन और प्राणायाम का महत्व समझाया। पीयूष मिश्रा ने कमेटी में शामिल सभी संगठनों के प्रतिनिधियों के बारे में बताया। बैठक में अमर सिंह भदौरिया, राधा गुप्ता, रानी बाथम, शमा, अंकित गुप्ता, अशोक कुमार, देवेंद्र अवस्थी, प्रीति शर्मा, रमेश पटेल, सबल सिंह, उत्तम सिंह, देवेश खरे, वाईके शर्मा, संजय चौरसिया, आनंद किशोर, रामरूप खेंगर आदि 65 श्रोता शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें