बांदा। एक ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी सदस्य और 110 ग्राम पंचायत सदस्यों के मतगणना का कार्य सोमवार को पूरा हो गया। ब्लाकवार सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में देर शाम तक सभी नतीजे घोेषित कर दिए गए। बड़ोखर ब्लाक के लुकतरा में प्रधान का सेहरा पूर्व मृत प्रत्याशी की पति के सिर बंधा।
बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत लुकतरा में पूर्व मृतक प्रत्याशी कुसमा देवी के पति तुलसीराम 224 मतों से विजयी घोषित किए गए है। इन्हें 964 मत मिले है। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी राजेश को 740 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी/उप संभागीय वनाधिकारी एमपी सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया। जसपुरा ब्लाक के बीडीसी वार्ड 9 (पिपरोदर) शमा खातून, नरैनी के बीडीसी वार्ड 66 (पल्हरी) में शालिनी वर्मा, कमासिन के बीडीसी वार्ड 75 (शिवहद) में कमला देवी विजयी घोषित की गई। यह सभी सीटें पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के निधन के बाद रिक्त हुई थी। इसी प्रकार जिले के सात ब्लाकों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के 110 प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए है।
यह पद पूर्व में नामांकनपत्र दाखिल न होने के कारण रिक्त थे। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बड़ोखर ब्लाक व एडीएम ने नरैनी ब्लाक में मतगणना स्थल का निरीक्षक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों सहित प्रत्याशी व समर्थकों को मास्क लगाने की हिदायत दी। उधर, बड़ोखर में परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी में झूमने लगे और बैंडबाजा ले आए। एसडीएम ने निर्वाचित ग्राम प्रधान को जीत की बधाई देने के साथ यह सब कुछ बंद करने को कहा। बाद में विजयी प्रत्याशी सादगी के साथ गांव गए। ब्लाक कार्यालयों में कोई भी प्रत्याशी जुलूस न निकाले इसके लिए भारी पुलिस बल लगाया गया था।
नरैनी में विजयी ग्राम पंचायत सदस्य
सुमित, रामशरन, सियाराम, नीरज, रामकली, रोमनी, मंडली, मंगल, अर्चना, अर्जुन, माया, हनुमान, लीला, नवल किशोर, सादिक खां, लक्ष्मी देवी, रामप्यारे, शकुंतला, मालती, मुन्नी, चमेली, मिथला, गायत्री, संतोष कुमार, रामनरेश, सुचेता, उमेश, लालमन, पवन कुमार, मनोरिया, रानी, मुन्नी।
तिंदवारी में विजयी ग्राम पंचायत सदस्य
शिवरोमन, रामू सिंह, भोजराम, कुंती देवी, विजय कुमार, रंजीत, जसोदिया देवी, समता देवी, रेखा पटेल, समता देवी।
बबेरू में विजयी ग्राम पंचायत सदस्य
भूरी देवी, सलीम खां, जमाल खां, हसीना बानो, केतकी, भोला, माया देवी, सुनीता देवी, विजय प्रताप, ममता देवी, चुनवाद, प्रभु दत्त, अनारकली, राजू सिंह, पूनम, रामकली, हीरादेवी, शिवचंद्र, सुदामा देवी, रूकमिनिया, लक्ष्मी, संतोष, शिव गुलाम, अनीता, विनोद कुमार।
नरैनी। सास-बहू का झगड़ा घर की दहलीज को लांघकर ग्राम पंचायत चुनाव तक पहुंच गया। सदस्य पद पर दोनों ने चुनाव लड़ा और दोनों को बराबर-बराबर मत मिले। बाद में टॉस से घोषित परिणाम में सास विजयी घोषित की गई। नरैनी के बिल्हरका ग्राम पंचायत के मजरा भॉवरपुर निवासी सास रामकली व बहू लक्ष्मी के आपसी विवाद था। दोनों ने वार्ड 12 से सदस्य पद पर नामांकन कराया। सोमवार को हुई मतगणना में दोनों को 81-81 मत मिले। बाद में निर्वाचन अधिकारी डा. प्रमोद कुमार व बीडीओ मनोज कुमार सिंह ने टॉस के जरिए सास रामकली को विजयी घोषित किया। (संवाद)
छब्बीस सदस्यों को दिए प्रमाणपत्र
बबेरू। रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना सोमवार को जेपी शर्मा इंटर कालेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना का कार्य 6 टेबलों पर 24 मतगणना कार्मिकों ने की। मतगणना का कार्य दोपहर बार पूरा हो गया। मुरवली के चार, पल्हरी के एक, पाराबिहारी के पांच, रगौली के तीन, अनौसा के एक, पंडरी में एक, सांडा के छह, जलालपुर में चार, पिस्टा में एक समेत 26 वार्डो के विजयी प्रत्याशियों को एसडीएम महेंद्र प्रताप, बीडीओ डा. प्रभात कुमार द्विवेदी प्रमाणपत्र दिए। एडीओ पंचायत सूरज पाल यादव, सीओ अतर्रा आनंद सिंह, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)
विजयी होने के बाद भी नहीं आए
नरैनी। विकास खंड कार्यालय में सोमवार को एक बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना हुई। दोपहर तक मतगणना का कार्य पूरा हो गया। निर्वाचन अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने प्रमाणपत्र दिए। आधा दर्जन से अधिक विजयी ग्राम पंचायत सदस्यों के न आने पर उनके परिजनों को प्रमाणपत्र दिए गए। एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पंचायत, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)