फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबेरू के आलमपुर गांव के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Mon, 26 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू के आलमपुर गांव में इनामी दंगल में मशहूर पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेच दिखाए। विजेताओं को पुरस्कार व शील्ड दी गई। रविवार को विधायक विशंभर सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


बल्लू (बांदा) ने अनिल (मरका) और सूरज (मरका) ने मुकेश (कर्वी) को चित किया। उदय (मरका) व इसहाक (नरैनी), नवल (मरका) व नेकराम (मौदहा), चंद्रिका (पल्हरी) व स्वयंबर (बाकल), अनीस (मरका) व रामदेव (खरेई) की कुश्ती बराबरी पर छूटी। विधायक ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार और शील्ड दी।

संचालन रफीक पहलवान (हड़हा) व रेफरी बच्ची लाल रहे। संयोजक व प्रधान मोबीन खां, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख विवेक यादव, छोटेलाल गुप्त, ज्ञान यादव, इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें