फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा समिति नगर अध्यक्ष घोषित

विज्ञापन
World Aids Awareness Day,nomination,cow,jayanti,banda - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति की बांदा नगर कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। अंकुर धुरिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला प्रचार मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार गुप्ता मनोनीत हुए हैं। मंगलवार को महासंघ की बैठक में नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 27 फरवरी को रविदास जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति बांदा आ रहे हैं। उनका भव्य स्वागत होगा। बैठक में वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र कुमार मिश्रा, मंडल प्रभारी विलाश शर्मा, महिला अध्यक्ष गिरजा देवी मौर्य, प्रभारी रंजना श्रीवास्तव, पुष्पा, आरसी योगा, विकास गुप्ता, माखनलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------
253 मरीजों का नेत्र परीक्षण
तिंदवारी। रवि मोहन निगम की स्मृति में यहां एक फिलिंग स्टेशन में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 253 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। 154 को नि:शुल्क चश्मा, आई ड्राप व दवाएं वितरित की गईं। आयोजक श्रद्धा निगम ने बताया कि शिविर में 48 मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। इन्हें आपरेशन के लिए सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा जाएगा। संजय निगम, उत्तम द्विवेदी, संजय काकोनिया, वंदना गुप्ता, कपिल शास्त्री, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-------
बेटी करेंगी बेटियों को शिक्षित
नरैनी। बेटी ने बेटियों को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। नहरी गांव में द्वारिकेश्वर विद्यापीठ की शुरुआत हुई। आर्यावर्त सांस्कृतिक संरक्षण संस्थान प्रबंधक ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया विद्यापीठ में कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और शिक्षण सामाग्री दी जाएगी। बेटियों को शिक्षित करने का काम बेटी ऋतंभरा तिवारी करेंगी। भाजपा के मंडल मंत्री आशुतोष तिवारी, निवर्तमान प्रधान राकेंद्र तिवारी, बाबूलाल, रावेंद्र, कामना अवस्थी, राजरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण आज
बांदा। वैक्सीन का पहला डोज लेने से चूक गए 1645 फ्रंटलाइन वर्कस को गुरुवार (25 फरवरी) को वैक्सीन लगाई जाएगी। पुलिस लाइन में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टीकाकरण होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स जो अब तक टीकाकरण नहीं करा सके हैं, उन्हें टीका लगाया जाएगा। इसमें बांदा के अलावा गैर जनपदों के भी वर्कर्स शामिल हैं, बशर्ते उनका नाम पोर्टल पर दर्ज हो। पोर्टल पर नाम होने वाले वर्कर सीधे टीकाकरण केंद्र पहुंच जाएं।
उधर, सीएमओ ने बताया कि 28 जनवरी को पहले चरण में 1267 स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी में टीके लगवाए थे। अब उन्हें दूसरा डोज 25 फरवरी को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित स्थान पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच टीकाकरण करा लें। यह टीकाकरण जिला अस्पताल (पुरुष व महिला), मेडिकल कॉलेज सहित जसपुरा, नरैनी, बहेरी, अतर्रा, बिसंडा, कमासिन और तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें