फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से निपटने के लिए मिलकर करें काम

Mon, 14 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सूखे से निपटने के लिए किसान एक तिहाई क्षेत्र में बागवानी व साग-सब्जी की खेती करें। अपना तालाब योजना के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन


ये बातें मंडलायुक्त एल वेंकेटेश्वर लू ने सोमवार को मयूर भवन सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान कहीं। मंडलायुक्त ने कहा कि बागवानी किसानों की माली हालत सुधारेगी।

तालाबों के जरिये किसान सूखे की समस्या से काफी हद तक निपट सकेंगे। खाली पड़ी जमीन में पौधारोपण अभियान चलाने को कहा।

अपना तालाब व अपना उद्यान अभियान पर चर्चा में मंडलायुक्त ने बैठक में मौजूद समाजसेवियों से भी सूखा और जल संकट से निपटने के सुझाव मांगे।

समाजसेवी पुष्पेंद्र भाई और प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह ने इसके फायदे गिनाए। मंडलायुक्त ने अफसरों को अभियान पर अमल करने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा।
विज्ञापन


उधर, मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संबंधी सूचना गलत दिए जाने पर लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों की क्लास ली। कामधेनु योजना में चित्रकूट में बैंकों के असहयोग पर नाराजगी जाहिर की।

महाराणा प्रताप चौक से सर्किट हाउस तक और बांदा-बबेरू व बांदा-सिंहपुर रोड की खराब हालत पर अधिकारियों को फटकार लगाई। लो वोल्टेज की समस्या न दूर होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

लोहिया गांवों में नियमित भ्रमण करने और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को नियत तिथि पर शपथ ग्रहण कराने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि ग्राम पंचायतों की सभी समितियों का गठन कर उन्हें विकास संबंधी अधिकार दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें