ओरन। बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लूखेड़ा गांव के दयाराम (28) पुत्र हीरालाल वर्मा ने शुक्रवार को सुबह घर में अटारी में अंगोछा बांधकर फांसी लगा ली। पिता हीरालाल वर्मा की सूचना पर बदौसा इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौड़ ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया गया कि घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। दयाराम अकेला था। पिता ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घर में आर्थिक तंगी थी। 14 जून को दयाराम की शादी होना थी, लेकिन लॉकडाउन से नहीं हो पाई। छोटे भाई की पढ़ाई और तीन बहनों की शादी की फिक्र रहती थी।