फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महिलाओं समेत 22 को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 22 नए मरीज पाए गए। इनमें नौ महिलाएं हैं, एक वर्ष का बच्चा और दो किशोर भी हैं। दो दिन पूर्व संक्रमित पाए गए अपर जिला मजिस्ट्रेट की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 445 हो गई है। अब तक कुल 1279 संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद जारी कोरोना पॉजिटिव की सूची में मेडिकल कालेज में स्वीपर सहित दो संक्रमित पाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक कर्मी भी संक्रमित मिला है।
इनके अलावा गायत्री नगर में दो महिलाओं समेत तीन, खिन्नी नाका, कटरा, फूटाकुआं में एक-एक, सैमरी गांव में तीन, कबीर नगर (तिंदवारी), कनवारा, बिसंडा, अमिलिहा, जौरही, तेरा (कमासिन) में एक-एक, अछरौड़ में दो पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें