फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संरक्षित स्मारक जामा मस्जिद की जर्जर दीवार संवारने का काम शुरू

Tue, 04 Nov 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 06 जामा मस्जिद की बाहरी मुख्य दीवार में एएसआई द्वारा कराया जा रहा प्लास्टर। संवाद
विज्ञापन
बांदा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारक बांदा की ऐतिहासिक नवाबी जामा मस्जिद की मरम्मत का कार्य एएसआई के झांसी सर्किल द्वारा कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त और जर्जर बाई ओर की मीनार का काम पूरा हो गया है। अब मस्जिद की मुख्य प्राचीन दीवार के बाहरी जर्जर हिस्से में प्लास्टर हो रहा है। पुरातत्व प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


मरम्मत के अभाव में संरक्षित स्मारक इमारत काफी जर्जर हो गई थी। मीनार का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया था। दरारें भी आ गई थीं। मुख्य इमारत में भी दरारें हैं। भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हाल ही में बाराबंकी के कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के पत्र के जवाब में लिखित अवगत कराया था कि चालू वित्त वर्ष में जामा मस्जिद में संरचनात्मक मरम्मत और रखरखाव के कार्य कराए जाएंगे। पुरातत्व विभाग को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। पिछले माह पुरातत्व अधीक्षणविद डॉ. प्रवीण सिंह ने आकर स्मारक का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें