फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तो जीते, पर 305 प्रधान ताजपोशी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में 305 नए प्रधानों की ताजपोशी में कोरम आड़े आ गया है। इन चारों जिलों के ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने पर अपनी प्रधानी शुरू नहीं कर सकेंगे। कोरम के अभाव में इन प्रधानों को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। इतनी संख्या में गांव की सरकार के कार्यभार न संभालने से गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग इन गांवों में शेष रह गए ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

15 जून तक ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होने की उम्मीद है। बांदा जनपद के आठ विकास खंडों में कुल 469 ग्राम पंचायतें है। इनमें 374 संगठित ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शुरू हो गया। ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचित न होने की वजह से 95 ग्राम पंचायतों में न तो प्रधानों को शपथ दिलाई गई और न ही पहली बैठक हुई। यह अब भी प्रधान प्रधानी से वंचित है।
यहां प्रधान जीत तो गए पर उनको कोई अधिकार नहीं मिले। ग्राम पंचायतों में पर्याप्त बजट होते हुए भी प्रधान विकास कार्य नहीं करा सकेंगे। इससे गांव के विकास को लगी जनता की उम्मीदें धूूमिल होती दिखाई दे रही है।उधर, पंचायती राज एक्ट के अनुसार जब तक ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं होता है तब इनका कार्यकाल शुरू नहीं माना जाएगा। इन ग्राम प्रधानों का न तो खाता खुलेगा और न ही कोई विकास कार्य करा सकते है। इन ग्राम पंचायतों में चुनाव बाद शासन प्रशासकों की तैनाती को रद्द करते हुए खातों को निरस्त कर दिया है। ग्राम पंचायत के गठन के बाद ही ग्राम समिति के नाम प्रधान व सचिव का संयुक्त खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में कुल 331 ग्राम पंचायतों के चुनाव के बाद प्रधान तो चुन लिए गए, 86 प्रधान कोरम के अभाव में काम करने से फिलहाल वंचित ही रहेंगे। इसी तरह से महोबा जिले में नवनिर्वाचित 273 ग्राम पंचायतों में से 266 में ग्राम प्रधानों ने गांव की सरकार चलाने के लिए जिम्मेदारी संभाल ली है, लेकिन सात ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम के अभाव में शपथ नहीं ले सके हैं।
सात पंचायतों में सदस्यों के निर्वाचन न होने तक प्रशासक ही गांवों की सरकार की कमान संभालेंगे। वहीं हमीरपुर जिले में 117 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका है। जिले की 330 ग्राम पंचायतों में 213 नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ लेकर विकास कार्यों को शुरू कराने की रणनीति तो बना ली, लेकिन 117 ग्राम पंचायतों में 1278 सदस्यों का चुनाव नहीं हुआ है। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों का बोर्ड गठन नहीं हो सका है। इसके चलते ग्राम पंचायतों की बागडोर अभी प्रशासन के हाथों ही संचालित रहेगी।
ब्लाक बिसंडा में बेल्दान, दफ्तरा, बडोखर खुर्द में करबई, भरखरी, लुकतरा, कमासिन में इटर्राबढ़ौनी, नरायानपुर, खमरखा, लखनपुर, भीती, ममसीखुर्द, अमेढ़ी, खटान, पन्नाह, कुम्हेडासानी, सिंकरीलखनपुर, सिकंरीलखनपुर, महेटना, मुड़वारा, इगुवा, अरवारी, अंदौरा, बंथरी, तिलौसा, परसौली, विनवट, सुनहुला, सतन्याव, पाली, बबेरू में टोलाकाजी, बड़ागांव, पाराबंनू बेगम, मंझीवा, पारा बिहारी, कुचेंदू, जलालपुर, उमरी, गुजेनी, अनवान, थरथुवा, मुरवल, सांडा, भभुवा, उमरहनी, नरैनी में खलारी, नेढ़ुवा, चंद्रपुरा, पिपरा, रेहुंची, कनाय, पुरैनिया, रानीपुर, नीबी, रक्सी, सिंघैटी, पल्हरी, दिखितवारा, महुटा, जबरापुर, पियार, महुआ में अधरोरी, जखनी, मकरी, मनीपुर, भसरौड़, बरईमानपुर, खानपुर, पौंडरा, मुंगौरा, नंदवारा, पिपरोदर, गलौली, कानाखेड़ा, नरौली, गाजीपुर, गौरीकला, नांदादेव, पडेरी, तनगामऊ, गडौला, तिंदवारी में छिरहुटा, महेदू, सिंधौली, बरेठीकलां, छापर, नरी, भुजरख, सिंहपुर, धौसड़, भिडौरा, माटा, दोहतरा, तारा, खैरेई, महुई, गरौंती।
असंगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कोई अधिकार नहीं है और न ही वह कोई विकास कार्य करा सकते है। निर्वाचन आयोग को रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची भेज दी गई है। उम्मीद है कि 15 जून तक रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करा लिया जाएगा।
- रमेशचंद्र गुप्ता, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, बांदा
86 ग्राम पंचायतों का कोरम नहीं है पूरा
चित्रकूट। जिले में कुल 331 ग्राम पंचायतों के चुनाव के बाद प्रधान तो चुन लिए गए, 86 प्रधान कोरम के अभाव में काम करने से फिलहाल वंचित ही रहेंगे। एक हजार एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर यहां मतदान न होने से समस्या आ गई है। जिले में कुल 331 ग्राम पंचायतों में 245 प्रधानों ने ऑनलाइन शपथ ग्रहण कर अपने गांव की पहली बैठक भी कर ली है, लेकिन 86 प्रधानों को मायूसी हाथ लगी है। उन्हेें अपना कार्यकाल शुरू होने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव का कोरम पूरा होने का इंतजार करना होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भइयालाल ने बताया कि एक ग्राम पंचायत में जितने ग्राम पंचायत सदस्य होते हैं, उनका एक तिहाई का चुनाव होना जरूरी होता है। तभी प्रधान का कोरम पूरा होता है। जिले में कुल 4177 ग्राम पंचायत सदस्य हैं, जिसमें मऊ ब्लाक में 114, रामनगर में 126, मानिकपुर में 280, पहाड़ी में 238 और चित्रकूट कर्वी ब्लाक में 243 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होना बाकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें