नरैनी। कोरोना संक्रमण काल में कोविड-19 एल-वन अस्पताल/सीएचसी की ओपीडी करीब डेढ़ माह से बंद है। परिसर में गंदगी में तब्दील हो गया। शुक्रवार को निरीक्षण में पहुंचे डीएम आनंद कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर में टूटी नाली देख उसकी मरम्मत के निर्देश दिए।
डीएम ने सीएचसी में 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण की जानकारी की। उन्होंने कोविड एल-1 अस्पताल में ऑक्सीजनयुक्त 15 वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क देखी।
उन्होंने एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव से कहा कि दो दिन के अंदर पंचायत ईओ को निर्देशित कर पूरे अस्पताल की सफाई कराई जाए। उन्होंने एसडीएम से रोजाना रूटीन निरीक्षण के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, तहसीलदार सुशील सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. देव तिवारी, डॉ. अजय विश्वकर्मा, डॉ. लवलेश पटेल, दीपेंद्र मिश्रा, बीएन गिरी आदि मौजूद रहे।