फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मनाई तीज

Sun, 19 Aug 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
हरे परिधानों में सजीं महिलाएं और युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाली तीज जोश-खरोश से मनाई गई। हरे भरे परिधानों में सजी-संवरी सुहागिनों, युवतियों और छात्राओं ने शिव-पार्वती की आराधना की। गरबा और डांडिया नृत्य हुए। बच्चों ने राधा कृष्ण के स्वरूप धारण किए। झूले की भी धूम रही। सावनी गीत गूंजते रहे।  

विज्ञापन


शनिवार को खुटला स्थित एसीडी स्टूडियो मेें हरियाली तीज त्योहार की धूम रही। बड़ी संख्या में सुहागिनों और युवतियों ने हरे परिधानों में मेहंदी और हरी चूड़ी से खुद को सजाया संवारा हुआ था। एसीडी स्टूडियो निर्देशिका और मेजबान निशा गुप्ता रश्मि के नेतृत्व में गरबा और डांडिया नृत्य हुए। पूजा भी की गई।

महिलाओं को तोहफे दिए गए। उन्होंने बताया कि श्रवण माह के शुक्ल पक्ष को हरियाली तीज मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन शिव और पार्वती को पुर्नमिलन हुआ था। कार्यक्रम में मीना, संध्या, प्रभा, बबिता, माला, रुचि, सुनीता, अनीता, नेहा, सुनाली, स्मृति, अंकिता आदि शामिल रहीं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें