फोटो- 20रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में शक्ति संगम कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार। स
बांदा। मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम राजेश एस, जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शक्ति संगम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। डीआईजी ने मंच से थाना चिल्ला से संबंधित मासूम के साथ दुष्कर्म, हत्या प्रकरण में दोषी को अत्यन्त कम दिनों में मृत्युदंड की सजा दिलाने को नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत पूरे भारत में पहला मामला बताया।
कार्यक्रम में डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने कहा कि हमारी महिलाएं केवल सशक्त नहीं, बल्कि समाज की आधारशिला हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि मिशन शक्ति न केवल महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक बड़ी पहल है। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों-कर्मचारियों व सराहनीय योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क, साइबर जागरूकता, फायर टीम, यातायात की प्रदर्शनी लगाई गईं।