फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झोपड़ी के अंदर संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Wed, 08 Apr 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव झोपड़ी के अंदर मिला। झोपड़ी के अंदर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव दो दिन पुराना होने के कारण फूल गया था वहीं मृतका की बहन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन




बिसंडा थाना क्षेत्र के देवी नगर में एक झोपड़ी के अंदर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मीरा ने पुलिस को बताया कि मृतका उसकी बहन 45 वर्षीय निर्मल देवी है। जो अपने मायके में रहकर जीवन-यापन करती थी। बहन मीना ने बताया कि निर्मला की पहली शादी बबेरू के एक गांव में हुई थी। जहां बच्चे न होने पर पति ने छोड़ दिया था, जिसके बाद उसकी दूसरी शादी तिंदवारा गांव में हुई थी।



पति क्षय रोग से ग्रस्त था और कुछ दिन बाद उसकी मौत हो जाने के बाद से ही वह मायके में रह रही थी। बहन का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके घर की कुछ जमीन भी कब्जा कर चुके हैं। शायद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राममोहन राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह का पता चलेगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें