फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा सदर में 20 करोड़ से नौ सड़कों को मंजूरी

Wed, 08 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सड़क निधि योजना के तहत लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से नौ संपर्क मार्गों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अंचलों के विकास को नई गति मिलेगी। बांदा सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। स्वीकृत मार्गों में ग्राम पडुई से मनीपुर, गांधी नगर से मोदीयुग चौराहा, मकारी मार्ग से करगेहना तकुली मोदीयुग चौराहा, मकरी बिगहना से नाई, बछेही से चटसरा, पतौरा माइनर से सरस्वाह, मनीपुर से जरर, धोबिन डेरा से तिंदवारा और अरबई संपर्क मार्ग के अवशेष भाग शामिल हैं। सभी मार्गों की चौड़ाई 3.75 मीटर होगी और जल निकासी, पुल-पुलियों तथा सीसी कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें