फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मायके से लौटी महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 13 Nov 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मायके में भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौटी महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। दादी सास ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिजन को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के मरका गांव निवासी रामबहादुर ने बताया कि उनकी बहू गुड़िया (24) बृहस्पतिवार को अपने भाई के साथ मायके बाकल गई थी। वहां उसके भतीजे का मुंडन संस्कार था। शाम को वह ससुराल लौट आई।
देर शाम करीब सात बजे उसने कमरे में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। दादी सास कुसमतिया ने उसे देखा तो परिजन को सूचना दी। घटना के समय ससुर खेत में पानी लगा रहे थे, जबकि पति लवलेश ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गया था।
विज्ञापन

ससुर ने बताया कि मायके में कोई बात हुई थी या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। गुड़िया की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष को सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें