बांदा। शादी के सात साल बीतने के बाद भी संतान न होने से परेशान महिला ने फंदा लगा लिया। समय रहते पति व सास की नजर उस पर पड़ गई तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी संध्या (35) ने बुधवार को सुबह घर के कामकाज के दौरान सास से यह कहकर कि वह छत से कपड़े उतारने जा रही है कहकर कमरे के अंदर चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं उतरी तो सास और पति सौरभ ने ऊपर चढ़कर देखा तो कमरे में वह फंदा लगाए थी। पति ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पति ने बताया कि वह नि:संतान है। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।