अतर्रा। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक न देने पर ससुरालीजनों ने बच्चों को छीनकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बदौसा के ग्राम तुर्रा निवासी कोदा यादव ने पुत्री रीता की शादी मध्य प्रदेश के ग्राम छनिहा निवासी गंगाचरण के साथ वर्ष 2019 में की थी। रीता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति गंगाचरण, ससुर बेटालाल, सास बिल्ली, ननद सुधा, लक्ष्मी, काजल व देवर दिनेश दो लाख रुपये व बाइक अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। न देने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। बीते 14 दिसंबर 2024 को पति व ससुर ने दोनों बच्चों को छीन घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की।