फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चारपाई में सो रही महिला को सांप ने दो जगह डसा, मौत

Fri, 21 Aug 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्यूबवेल के कमरे में चारपाई पर सो रही महिला के सांप ने दो जगह डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गांव मऊ निवासी संतोष ने बताया कि उनकी बड़ी मां कजलिया (58) खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में चारपाई में सो रहीं थीं। शुक्रवार को तड़के सोते समय चारपाई में चढ़े सांप ने उनके कूल्हे व हाथ में डस लिया। वहीं बगल में लेटे उनके पति शिवमंगल ने देखा तो सांप के डसने की जानकारी हो सकी।
परिजन उन्हें लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। आराम न लगने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया कि उनके एक पुत्र है। पति खेती किसानी करते हैं। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि सांप के डसने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें