फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने खुद को लगाई आग, मौत, बचाने में पुत्र भी झुलसा

विज्ञापन
मृतका रन्नो।  - फोटो : स्रोत : परिजन।
विज्ञापन
बांदा। महिला ने शुक्रवार की रात को घर में खुद को आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी रन्नो (35) ने रात करीब 11 बजे घर में खुद को आग लगा ली। उसके पुत्र हसन ने देखा तो उसे बचाने में वह भी झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह से आग को बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। पति शमशाद ने बताया कि रन्नो का करीब दो साल से मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उसका इलाज कानपुर में चल रहा था। पति ने बताया कि इससे पहले भी वह आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है, इसलिए वह उसे प्रतिदिन सुलाता था। घटना वाली रात वह पहले सो गया था, इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है। महिला ने मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें