फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से झगड़कर दो बच्चों समेत महिला नदी में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। पति से झगड़कर महिला ने दो मासूम बच्चों को लेकर नदी से छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव निवासी राजेश निषाद पत्नी के साथ मंगलवार को फतेहपुर जिले के किशनपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित भट्ठे पर ईंट पाथकर घर आया था। बुधवार को सुबह नौ बजे वह दवा लेने के लिए कमासिन सीएचसी गया था। वहां से टीबी की दवा लेकर वह दोपहर में घर पहुंचा। घर में पत्नी मंटू देवी (26) से राजेश का किसी बात पर विवाद हो गया। इससे आहत मंटू देवी बेटी पुत्री काजल (5) और बेटे दीपक (3) को साथ लेकर घर से पैदल निकल गई।
शाम करीब छह बजे उसने दादौं गांव में किशनपुर घाट पर बने पुल से एक-एक करके दोनों बच्चों को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दादौं पुलिस चौकी से एसआई नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से निकलवा लिया है।
विज्ञापन

घटना की खबर मिलने पर सीओ बबेरू राजवीर सिंह, कमासिन इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह आदि मौके पर पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर ऋषि देव ने बताया कि पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें