फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के जश्न में ठंडाई का उठाया लुत्फ

विज्ञापन
woman,holika,flower,dance,god trust - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। होलिका दहन के एक दिन पूर्व आर्ट क्राफ्ट डांस (एसीडी) स्टूडियो में शनिवार को महिलाओं और बच्चों ने होली मिलन मनाया। बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। फूलों की होली का आनंद लिया। महिलाओं ने ठंडाई का भोग लगाया।
विज्ञापन

प्राचीन मान्यता अनुसार, भगवान शंकर की बरात होली के दिन निकली थी। इसी परंपरा को जीवंत रखने को इसे उत्सव के रूप में मनाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण का वेश धर फूलों की होली खेली। शंकरजी की वेशभूषा रखकर शंकरजी की बरात निकाली। यशवी ने कृष्ण और साध्या ने राधा का वेश धरा। रिद्धिमा ने शंकर जी और कायरवि ने पार्वती का रूप धरा। स्टूडियो में महिलाओं ने ठंडाई का भोग लगाया। संचालिका निशा गुप्ता समेत मीना अग्रवाल, रीता ओमर, शिल्पी, अलका, स्नेहा, भाव्या, श्रुति, काव्यानी, अपूर्वा, अमाया, रिद्धिमा, सांची, साध्या, निशा रावत, कायरवी आदि एक-दूसरे के चेहरे पर रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
------------------
फोटो परिचय-5-सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक-दूसरे को गुलाल लगातीं शिक्षिकाएं।
स्कूल-कॉलेजों में खूब उड़ा रंग-गुलाल
बांदा। होली की छुट्टी से पूर्व स्कूल-कालेजों में होली खेली गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। सिर्फ शिक्षक और शिक्षिकाएं स्कूल पहुंच रहे थे। होली अवकाश घोषित होने से पूर्व शनिवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने होलिया में उड़े रे गुलाल गीत गाया। सुनीता तिवारी ने होली खेले रघुवीरा गीत पेश किया। करुणा निगम ने भी होली गीत गाए। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें