बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का ससुराल में फांसी पर शव लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव में रविवार की सुबह कविता (25) पत्नी कैलाश का शव ससुराल के कमरे में फांसी पर लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के देवर राजेश ने बताया कि बड़ा भाई कैलाश दिल्ली में मजदूरी करता है। भाभी कविता भी साथ में थीं। 10 दिन पूर्व वह दिल्ली से यहां आई थी। कैलाश दिल्ली में ही है।
राजेश ने आत्महत्या की वजह से अनभिज्ञता जताई। उधर, मृतका के भाई राजेश ने आरोप कि पति व ससुराल के लोग दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करके कविता को प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात उन्होंने ही हत्या कर शव फांसी में लटका दिया।
मरका थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर के मजरा शाहपुर निवासी दिनेश कुमार (25) ने रविवार को किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।