फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 24 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक तीन साल पहले उसे मुंबई से ब्याहकर लाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर एक अन्य घटना में युवती खाना बनाते समय आग से झुलस गई। वहीं अलग-अलग घटनाओं में युवक व युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी पिंकी (25) पत्नी पिंटू ने मंगलवार को सुबह घर की छत पर बने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के ससुर चुन्नू ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे वह घर के बाहर था।

पिंकी ने अपने बच्चे को पति को दे दिया और अंदर खाना बनाने चली गई। कुछ देर बाद वह अंदर गया तो पिंकी दिखाई नहीं दी। तलाशने पर अटारी में शव फंदे पर लटका मिला। पति पिंटू मुंबई में पेंटिंग का काम करता था। पांच साल पहले वहीं पिंकी से उसने शादी की थी। तीन साल से वह पत्नी के साथ गांव में रहता था।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी शांता (40) पत्नी सुरेश तिवारी सोमवार की रात खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सर्वोदय नगर में गीता (22) पत्नी सुनील ने मंगलवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया।

वह कुछ दिनों पहले मायके आई थी। पिता रामखिलावन ने बताया कि गीता की फोन पर पति से कहासुनी हो गई थी। इसी के बाद उसने जहर खा लिया। अन्य घटना में दीपक (25) पुत्र भगवानदीन निवासी गिरवां ने सोमवार की रात जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें