फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 Nov 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर गीता देवी (42) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह दो वर्ष से अवसाद में थीं।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने बताया कि बुआ गीता देवी ने दोपहर करीब दो बजे फंदा लगा लिया। उनका छोटा बेटा स्कूल से लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। परिजन गीता देवी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भतीजे के मुताबिक बुआ करीब दो वर्ष से अवसाद में थीं। फूफा राजेंद्र कुशवाहा की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा अभय अहमदाबाद में मजदूरी करता है। बेटी शीतल बीकॉम कर रही है। कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि महिला के अवसाद में रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें