फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। किराए के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ओरन रोड पर किराए के मकान में रह रही प्रियंका (30) की रविवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उसका पति उसे सीएचसी ले गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। रास्ते में प्रियंका की मौत हो गई। पति ने प्रियंका के मायके पक्ष को सूचना दी कि प्रियंका को सर्प ने डस लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रियंका के पिता केदारचंद्र गुप्ता ने बताया कि चार महीने पहले फतेहपुर के खखरेडू गांव में एक युवक ने कपड़े की दुकान खोले था। उसने उसकी पुत्री दो बच्चों की मां प्रियंका को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। चार महीने पहले वह प्रियंका को अपने साथ लेकर कमासिन के ओरन रोड में किराए के मकान में रहने आ गया था। बताया कि दोनों ने कोर्ट से शादी कर ली थी। पिता ने बताया कि जयवीर पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी गुलरिहा गांव में रहती है। उसके दो बच्चे भी है। पिता ने पुलिस को सूचना दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें