फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आधी रात को जन्मे नन्दलाल, बजे घंटा-घड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आधी रात को 12 बजते ही नंदलाल का मंदिरों और घर-घर प्रतीकात्मक जन्म कराते हुए उन्हें गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराकर वस्त्र पहनाए गए और झूले पर विराजित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने माखनचोर के जन्मोत्सव के बाद ढोलक की थाप पर सोहर गीत सुनाए। प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। इधर, सोमवार की दोपहर यादव महासभा ने पल्हरी रोड से राधा-कृष्ण की झांकी निकाली। शहर के राधाकृष्ण मंदिर खुटला, पुलिस लाइन स्थित राधाकृष्ण मंदिर, छोटी बाजार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

गौरा बाबा में हुई महाआरती, गूंजी कन्हैया की जय-जयकार
अतर्रा/बबेरू। अतर्रा कस्बे के सिद्धपीठ गौराबाबा धाम स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। भक्तों ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल का जयकारा लगाया। मंदिर महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने बाद महाआरती का आयोजन किया। चूड़ी गली में स्थित अयोध्यावासी धर्मशाला में भी जन्माष्टमी मनाई गई। बबेरू में कमासिन रोड स्थित रामजानकी मंदिर व औगासी रोड मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। तिंदवारी में तेरहीमाफी गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर, कटरा स्थित श्रीराधे कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


गोवंश की पूजा कर खिलाया गुड़ व हरा चारा
तिंदवारी। कान्हा गोशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू और रमेशचंद्र साहू ने गोवंशों की पूजा की। इसके बाद उन्हें चना-गुड़, हरा चारा खिलाया। ग्राम पंचायत में पिपरगवां,आशा देवी जौहरपुर, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार बांके बिहारी गौसेवा सदन सैमरी ग्राम प्रधान अरुण पटेल, सिंघौली प्रधान अरुण शुक्ला ने भी गोपूजन किया। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष दीप शिखा सिंह, अजय प्रताप सिंह ने गौ पूजन किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रोहित कुमार सोनी, खंड विकास अधिकारी रामखेलावन, फार्मासिस्ट जगप्रसाद , अनुराग, सूरज साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें