फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकार महिला की एक माह बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। एक माह पूर्व भतीजे के दुष्कर्म की शिकार हुई 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम और अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग लेकर मृतका के परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

शाम को पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस का कहना है कि लीवर की मरीज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और साफ हो जाएगी।
बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 सितंबर को उसकी मां शौच के लिए खेत गई थी। तभी गांव के ही स्वजातीय युवक ने उसे अपने घर के अंदर बुला लिया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मां की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

चित्रकूट में इलाज कराकर उसे घर ले आए। पुलिस ने 2 अक्टूबर को आरोपी प्रमोद यादव के विरुद्ध धारा 376 की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर, बुधवार (28 अक्टूबर) को दिन में करीब 3 बजे महिला की मौत हो गई। पुत्र ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की।
पुलिस के न आने पर परिजनों ने हंगामा किया। लगभग 5 घंटे बाद बदौसा थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना प्रभारी का लीवर खराब था। इलाज चल रहा था। संभवत: बीमारी से मौत हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें