बांदा। भीषण गर्मी सेहत खराब करने के साथ-साथ जानलेवा हो रही है। डायरिया से शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। इस सीजन की डायरिया से पहली मौत है। इसके अलावा जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में डायरिया के 12 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौरा गांव की राजरानी (30) को डायरिया होने पर परिजनों ने गुरुवार की दोपहर भर्ती कराया था। इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। अपैल में डायरिया से पहली मौत है। इसके अलावा रामपुर के अथर्व (3), कर्वी के जगदीश (35), कालूकुआं निवासी सतरूपा (28), इसी मोहल्ले के आदित्य (30), भरखरी गांव की वंदना (28), डीएवी काॅलेज रोड निवासी लक्ष्मी (75), मर्दननाका मोहल्ला की मतंसा (19), जरैली कोठी की वंदना (40), महोखर गांव की प्रिया (35), छेहरांव गांव की संतोषी (40), मवई गांव की लक्ष्मी (27), इटवां गांव के राजुल (50) को डायरिया से ग्रसित होने पर शुक्रवार को भर्ती कराया गया है।
बढ़ते तापमान से डायरिया के मरीजों में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन ट्राॅमा सेंटर में 15 से 20 मरीज डायरिया के भर्ती कराए जा रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के दिनों में बासी भोजन करने या खाली पेट धूप में निकलने से डायरिया की शिकायत हो सकती है। तीन से चार बार लूज मोशन आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए