फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कंपनी का कर्मचारी बता ई रिक्शा चालक ने की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली की कंपनी का कर्मचारी और 25 हजार वेतन बताकर शादी कर ली। दुल्हन विदा होकर घर पहुंची तो पता चला कि लड़का ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन

पहली विदा को जब लड़की अपने मायके जाने लगी तो सास ने उसके सभी जेवर अपने रख लिए। सिर्फ मंगलसूत्र पहनकर उसे मायके भेज दिया गया। मायके से आने के बाद उसे प्रताड़ित किया गया। महिला ने कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जेवर छीनकर रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के सिविल लाइन पशु अस्पताल के पास की निवासी संध्या धुरिया ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पशु अस्पताल के पास के रहने वाले अर्जुन के साथ हुई थी। ससुरालियों ने अर्जुन को प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद जब उसकी पोल खुली तो सास ने उसके सारे जेवर अपने रख लिए। उसके साथ मारपीट की गई। उसे घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पति अर्जुन समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें